AIBE 20 Answer Key 2025 : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से एआईबीई 20 परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को किया गया था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से चारों सेट A,B,C और D के लिए आंसर की जारी की गई है। जो कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे वे आंसर की को चेक कर अपने संभावित मार्क्स की गणना कर सकते हैं।
परीक्षा पास करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, एससी,एसटी उम्मीदवारों के लिए एआईबीई 19 पास करने के लिए 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
मार्किंग स्कीम के तहत गलत उत्तर के लिए उम्मीदवारों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।आंसर-की के साथ उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडों को ओपन किया गया है। अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर सही नहीं है तो वे आंसर की के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट द्वारा चेक किया जाएगा और एक्सपर्ट की राय के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और फाइनल आंसर के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। ऑब्जेक्शन विंडों 3 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक ओपन रहेगी।
AIBE 20 Answer Key 2025: एआईबीई 20 आंसर-की 2025 कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपकी स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
4. अब आप अपने पेपर के अनुसार सेट कोड A,B,C और D चुनिए।
5. अब आप ध्यान से पीडीएफ फाइल को चेक कीजिए।
6. अब आप आंसर की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
- Honor Killing After Independenceby Anchal
- Navtej Singh Johar v. Union of India : Landmark case that decriminalised Homosexuality in Indiaby Anchal
- Kerala High Court : Mandatory Injunction Claim Does Not Bar Arbitrationby Anchal
- AI-Hallucinated Case Citations: Landmark NCLAT Review in Pooja Ramesh Singh v. Jammu and Kashmir Bankby Adv Raja Kumar
- Juvenile Justice (Care and Protection of Children) Act, 2015by Anchal




